शर्मनाकः मेरठ में महिला का सिर मुंडवा मुंह काला कर घुमाया

0 19

मेरठ — यूपी के मेरठ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घाटना समाने आई है. यहां एक महिला का सिर मुंडवाकर पहले सरेआम पीटा गया उसके बाद उसका मुंह काला करके जूतों की माला पहनाई गई और पूरे इलाके में घुमाया गया.

आरोप है कि महिला अपनी ननद के पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई है. इसके बाद ननद ने भाभी की जमकर पिटाई की. हालांकि नंदोई छूटकर भाग गया. जिसके बाद ननद और मोहल्ले वालों का गुस्सा इस महिला पर फूट पड़ा.

Related News
1 of 1,457

वहीं  हैरानी की बात यह है कि महिला के साथ इस कदर अत्याचार होते देख कर भी लोगों का दिल नहीं पसीजा बल्कि उल्टा लोग इस कुकृत्य की वीडियो बनाते रहे. खुलेआम महिला के साथ अत्याचार किया जाता रहा. 

उधर इस मामले में सूचना मिलते ही पुलिस तुरन्त एक्शन मोड आई और एक महिला और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. यह मुकदमा मेरठ के थाना मेडिकल में लिखाया गया है, जिसके बाद आरोपियों की तलाश जारी है. वहीं इस घटना के संदर्भ में मेरठ के एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि यह सारा मामला पारिवारिक विवाद में हुआ है. पुलिस ने ननद को गिरफ्तार कर लिया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

(रिपोेर्ट-सागर कुशवाहा,मेरठ)

Comments
Loading...