शहीद परिवारों के अभी आंसू भी नही सूखे थे कि पाक को लवलेटर लिख रहे है पीएमःप्रमोद तिवारी

0 17

प्रतापगढ़ — कांग्रेस नेता पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने  प्रेस वार्ता में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया किया कि भाजपा ने चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर ली है।

उनके पास बताने को कुछ है ही नही पांच साल में अगर कुछ किया होता तो विकास और रोजगार के नाम पर वोट मांगते वो सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर वोट मांग रहे है।जबकि सर्जिकल स्ट्राइक सेना ने किया। कांग्रेस उनके चौदह के चुनाव में किये वादों को जनता के बीच ले जायेगी उनके चौदह के सारे वादे फेल हो चुके है।

Related News
1 of 653

पहले भाजपा ने हिन्दू मुसलमान में बंटे थे लेकिन आज एक लाइन खिंच दी है। एक तरफ गरीब है और दूसरी तरफ पूंजीपति। हम गरीब जनता को बहत्तर हजार देंगे, मोदी ने पुंजिपतियो के कर्ज माफ किये है हम गरीबो किसानों के कर्ज माफ करेंगे। ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। संवैधानिक संस्थाओं समाप्त किया जा रहा है। पाक डे बधाई दे रहे है इन पांच सालों में चार सौ अट्ठासी सैनिक शाहिद हुए।

अभी हमारे शहीदो के परिवारों के आंसू भी नही सूखे है पाक को लवलेटर लिख रहे है प्रधानमंत्री जी। बधाई  देना विल्कुल गलत है। मैं सैनिकों को सलाम करता हूं कारगिल और पुलवामा जनता पर छोड़ देता हूं। कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी कांग्रेस।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...