सपा ने जारी की एक और सूची,इन्हें मिला टिकट

0 16

लखनऊ — 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने लोकसभा उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। शनिवार को जारी सूची में कानपुर लोकसभा सीट से राम कुमार और गोरखपुर से रामभुआल निषाद को अपनी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।

Related News
1 of 665

जबकि अखिलेश यादव ने गोरखपुर में  मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद का टिकट काट दिया है। इससे पहले शुक्रवार को ही निषाद पार्टी ने महागठबंधन से अलग होते हुए ऐलान किया कि अब वो किसी भी विकल्प या फैसले पर विचार करने के लिए स्वतंत्र हैं। इसके बाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

Comments
Loading...