गोली चलाने से नहीं डरता सपा का यह प्रत्याशी,बाहुबली राजा भईया को दी खुली चुनौती

0 46

प्रतापगढ़ — कौशाम्बी सुरक्षित लोकसभा से सपा-बसपा के सयुक्त प्रत्याशी व सपा नेता इंद्रजीत सरोज ने कुंडा के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के गढ़ में जमकर गरजे।

Related News
1 of 1,457

वहीं जोश में आकर मंच से भड़काऊ बयान देने लगे। इस दौरान उन्होंने इशारों इशारों में राजा भैया पर जमकर निशाना साथा। इंद्रजीत ने कहा अब चरवाहा-चरवाहा का पाला पड़ा है ना ये गोली चलाने में पीछे रहते है ना हम गोली चलाने में पीछे रहते है। दरअसल चरवाहा के रूप में उनका इशारा पासी और यादव की तरफ था ।

वहीं उनका यह वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि गुरुवार को राजा भइया के प्रभुत्व वाली कौशाम्बी लोकसभा की बाबागंज विधानसभा में कार्यालय के उद्घघाटन के दौरान मंच से भाषण में इशारों इशारों में राजा भैया को चुनौती दे डाली।दरअसल राजा भइया की जनसत्ता दल से कौशाम्बी सुरक्षित लोकसभा से पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार प्रत्याशी है । यहां पांचवे चरण में चुनाव होना।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...