सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली ढ़ेर

0 14

रायपुर–मंगलवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। दरअसल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटैलियन के दल को गश्त पर भेजा गया था। 

Related News
1 of 1,155

दल जब करकनगुड़ा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने हमला कर दिया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब घटना स्थल की तलाशी ली गई तब वहां से काली वर्दी में चार नक्सलियों के शव, एक इंसास रायफल, दो 303 रायफल और अन्य सामान बरामद किया गया।

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत करकनगुड़ा गांव के करीब जंगल में सुबह लगभग 6 बजे हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए।

Comments
Loading...