गर्मी के कारण ट्रेन में 4 यात्रियों की मौत

0 15

न्यूज डेस्क — आसमान से बरस से आफद से पूरा उत्तर भारत बेहाल है।वहीं इस प्रचंड गर्मी से दिल्ली से झांसी की ओर आ रही केरला एक्सप्रेस में चार यात्रियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मौत गर्मी के कारण और दम घुटने की वजह से हुई है।

फिलहाल शवों को झांसी में उतारा गया है। बता दें, आगरा से 68 लोगों का ग्रुप कोयम्बटूर जा रहा था। इसी दौरान चार लोगों की मौत हुई है। 10 दिन पहले वाराणसी और आगरा घूमने के लिए यह ग्रुप निकला था।

Related News
1 of 1,456

दिल्ली से झांसी की ओर आ रही 12626 केरला एक्सप्रेस में यह दर्दनाक घटना हुई। 68 लोगों का ग्रुप आगरा से कोयम्बटूर जा रहा था। मौत का कारण गर्मी और दम घुटना बताया जा रहा है। शवों को झांसी में उतारा गया। 10 दिन पहले वाराणसी और आगरा घूमने के लिए यह ग्रुप निकला था।

मृतकों में 3 कोन्नूर के और एक कोयम्बटूर के हैं।झांसी स्टेशन पर रेलवे के डॉक्टर को ट्रेन में कुछ लोगों के तबीयत खराब होने की सूचना मिली। कोच संख्या 8 और 9 से डॉक्टर को शिकायत मिली। डॉक्टर उन्हें देखने ट्रेन में गए और मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि देश के बड़े हिस्से में गर्मी का कहर जारी है और यह एक सप्ताह तक बना रहेगा। हालांकि मानसून केरल पहुंच चुका है लेकिन भीषण गर्मी की स्थिति का सामना कर रहे देश के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों तक मानसून को पहुंचने में कम से कम सात दिन लगेंगे। अधिकतम तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से देश में पिछले कुछ दिनों में हीट स्ट्रोक के कारण कई लोगों की मौत हो गई है। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...