आज का भाग्यफलः26 दिसंबर 2017

0 13

मेष-अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

वृष-लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन-आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। चिंता रहेगी। विवाद से बचें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क-भागदौड़ रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। रुका पैसा मिलेगा।

सिंह-चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पुराना रोग उभर सकता है। धैर्य रखें। दूसरों से न उलझें।

Related News
1 of 555

कन्या-रोग व चोट से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। सुखद यात्रा हो सकती है।

तुला-शारीरिक कष्ट संभव है। बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन के कार्य सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। लाभ होगा। कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे।

वृश्चिक-पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विवाद न करें। राजभय रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

धनु-जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद न करें। तनाव रहेगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।

मकर-प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धनागम होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। विवाद से क्लेश होगा। रुका काम होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ-मान बढ़ेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। पुराना रोग उभर सकता है। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

मीन-रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ बढ़ेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...