आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, 20 यात्री घायल

0 15

आगरा–लखनऊ एक्‍सप्रेस-वे पर गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसा गुरुवार तड़के का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक टूरिस्ट बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। 

Related News
1 of 1,458

इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना के उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले 20 फरवरी को देर रात तेज रफ्तार की कहर देखने को मिला था। जबपाइप से लदा एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया था। इसके साथ ही पीछे से आ रही वॉल्वो बस भी अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिससे ये गंभीर हादसा हो गया।

 

Comments
Loading...