घर में निकला सांप, सपेरों को बुलाया तो मिला 14 कोबरा सांपों का जखीरा

0 49

कन्नौज–कन्नौज में एक घर में अचानक सांप निकलने से हड़कंप मच गया । सांपो को देखकर दहशत में आये परिवार ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने साँपों को पकड़वाने के लिए सपेरे बुला लिया ।

Related News
1 of 1,458

जब सपेरों ने सांपो को निकालाना शुरू किया किया तो सबसे जहरीले 14 कोबरा सांप घर से निकले।कन्नौज के तिर्वा तहसील के अहेर गांव में रहने वाले महेश गुप्ता के मकान की कच्ची जमीन पर उसे सांप दिखाई दिये। दहशत में आये युवक ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सांप होने की सूचना से डरे ग्रामीणों ने कुछ सपेरों को बुला लिया। बीन बजाकर जब सपेरों ने सांपो को पकड़ना शुरू किया तो एक एक करके 14  बड़े सांप झोपड़ी से निकले। सपेरों की माने तो पकड़े गये सांप दुनिया के सबसे जहरीले सांपो में गिने जाने वाले किंग कोबरा प्रजाति के हैं।

(रिपोर्ट – दिलीप वर्मा , कन्नौज )

Comments
Loading...