…जब तेंदुए के जबड़े से बेटी को खींच लाई मां

0 12

बहराइच– कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंर्तगत जंगल से सटे बनकटी रमपुरवा ग्राम में बुधवार की तड़के शौच के लिए गई एक बालिका को तेंदुए ने अपना निवाला बनाने की कोशिश की। लेकिन अपनी मासूम बिटिया की जान खतरे में देख उसकी मां ने तेंदुए से भिड़कर अपनी बेटी की जान बचा ली। 

इस दौरान बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जंगल से सटे बनकटी रमपुरवा ग्राम में बुधवार की तड़के बनकटी रमपुरवा ग्राम में मंगलवार को अरविन्द कुमार पुत्र गनेश की बहन का विवाह समारोह था। जिसमें शामिल होने मऊ जनपद के हरदी थाना अंर्तगत मांदी गांव निवासी कल्पू भी परिवार समेत आया हुआ था। उसकी 12 वर्षीय बेटी खुशबू अपनी मां सिंधु के साथ बुधवार की भोर पांच बजे शौच के लिए खेत में गई हुई थी।

Related News
1 of 1,456

इसी दौरान जंगल से निकले एक तेंदुए ने खुशबू को अपने जबड़े में दबोच कर जंगल की ओर ले जाने की कोशिश की। अपनी मासूम बेटी को तेंदुए के जबड़े में देख उसकी मां सिंधु सहम गई। लेकिन अगले ही पल उसने अपनी जान की परवाह न करते हुए पास में पड़े लकड़ी के टुकड़े को उठाकर तेंदुए से संघर्ष शुरु कर दिया। कुछ देर तक चले संघर्ष के बाद तेंदुआ खुशबू को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। हालांकि इस दौरान खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने घायल बालिका को सुजौली पीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। 

बालिका की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। थानाध्यक्ष सुजौली अफसर परवेज ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि वन महकमे की टीम मौके पर गई है। घटना की जांच की जा रही है।

( रिपोर्ट-अमरेंद्र पाठक,बहराइच)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...