कुम्भ मेला : शाही स्नान में 85 लाख ने लगाई ‘आस्था की डुबकी’

0 28

इलाहाबाद– पवित्र गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम तट पर माघ मेले के दूसरे मुख्य स्नानपर्व मकर संक्रांति पर लाखों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। घने कोहरे और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बावजूद भक्तों ने सूरज की पहली किरण से साथ गंगा में स्नान किया। हालाँकि मकर संक्रांति इस बार 2 दिन मनाई जाएगी।

Related News
1 of 1,033

 

देर रात से ही हजारों की संख्या में भक्त घाटों पर पहुंच चुके थे। सुबह के चार बजे से ही गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला जारी हो गया था। सुबह होते-होते घाटों पर लाखों भक्तों का हूजूम उमड़ पड़ा। डुबकी लगाने वालों में पुरुषों के साथ महिलायें और बच्चे भी शामिल हैं। प्रशासनिक आंकड़े के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक लगभग 22 लाख लोगों ने स्नान कर लिया था। प्रशासन ने रविवार से अब तक तकरीबन 85 लाख स्नानार्थियों के डुबकी लगाने का दावा किया है। सोमवार सुबह 3 बजे से ही गंगा स्नान शुरू हो गया। स्नानार्थियों ने गंगा गीत गाते हुए परेड ग्राउंड से संगम तक का रास्ता पैदल ही पूरा किया। इस वक्त इलाहाबाद के घाटों में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है, घाटों पर ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है।

माना जाता है कि इस दिन राशियों का बड़ा महत्व होता है और सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। जिसके चलते सूर्य से निकलने वाली अद्भुत किरणें जब श्रृद्धालुओं पर पड़ती हैं तो उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है। आज के ही दिन से सूर्य उत्तरायण होने के कारण इस पर्व को उत्तरायणी के नाम से भी जाना जाता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...