निकाय चुनाव के बाद 4000 लेखपालों की होगी भर्ती

0 33

न्यूज़ डेस्क : यूपी में में 4000 लेखपालों की भर्ती की तैयारी है। राजस्व परिषद नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद लिखित परीक्षा से भर्ती की योजना पर काम कर रहा है। राजस्व परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में इस समय लेखपालों के करीब 3000 पद खाली हैं।

लेखपालों को पदोन्नति का ज्यादा अवसर देने के लिए राजस्व निरीक्षक की भर्ती में सीधी भर्ती की व्यवस्था खत्म की जा चुकी है। अब राजस्व निरीक्षक के सभी पद पदोन्नति से ही भरे जाएंगे। करीब 1000 लेखपाल दिसंबर तक राजस्व निरीक्षक बन जाएंगे। इससे करीब 1000 पद और खाली हो जाएंगे। इस तरह लेखपाल के 4000 पद भर्ती के लिए उपलब्ध होंगे।

Related News
1 of 55

नहीं होगा इंटरव्यू:

प्रदेश में राजस्व लेखपाल की भर्ती में इंटरव्यू का झंझट खत्म हो चुका है। लेखपालों की भर्ती लिखित परीक्षा से होगी। पहले लेखपालों की भर्ती में इंटरव्यू हमेशा चर्चा का विषय रहता आया है। कभी 10 नंबर तो कभी 20 नंबर का इंटरव्यू रहा। एक बार तो इंटरव्यू 40 नंबर का कर दिया गया। लेकिन करीब डेढ़  दशक बाद सपा सरकार ने 2015 में 12 हजार से अधिक लेखपालों की भर्ती कराई थी।

यह परीक्षा 80 नंबर की लिखित और 20 नंबर के इंटरव्यू के साथ हुई थी। लिखित परीक्षा टीसीएस ने कराई थी और इंटरव्यू जिलाधिकारियों के स्तर से हुए थे। योगी सरकार ने समूह ‘ग’ की भर्तियों से इंटरव्यू खत्म कर दिया है। ऐसे में लेखपाल भर्ती अब सीधे लिखित परीक्षा के जरिए होगी।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...