बालक की धारदार हथियार से हत्या, 24 घंटे बाद मिला शव 

0 34

बहराइच — तिलखवा गांव निवासी एक आठ वर्षीय बालक की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गयी। हमलावर ने हत्या करने के बाद बालक के शव को पुआल के ढेर में छिपा दिया था। शनिवार को उसका शव गांव के बाहर खेत में मिला है।

वह शुक्रवार सुबह खेत के लिए घर से निकला था, लेकिन रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया था। मृतक के घर कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने का प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

Related News
1 of 777

पयागपुर थाना अंतर्गत बभिनियावा गांव के मजरा तिलखवा गांव निवासी बैजनाथ का बेटा अखिलेश (8 वर्ष) शुक्रवार को अपने बाबा को चाय देने खेत के लिए घर से निकला था। लेकिन स्कूल का समय हो गया, वह लौटा नहीं। जिस पर घरवालों को चिंता हुई तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। देर शाम गांव के बाहर स्थित बाग में अखिलेश का टायर मिला। वह टायर लेकर खेत गया था। आसपास के खेतों व गांव में परिजनों व ग्रामीणों ने अखिलेश को खूब ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। थक हारकर परिजन घर लौट आये।

 लेकिन शनिवार को उसी बाग में धान की पराली (पुआल) के ढेर में अखिलेश का शव मिला तो गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पाकर रोते-विलखते हुए मौके पर पहुंचे। अखिलेश के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसके शव को पराली से ढंककर छिपा दिया गया था। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अखिलेश के पिता बैजनाथ ने पयागपुर थाने में अज्ञात पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 व 201 के तहत केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने पड़ताल शुरू की है।

रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...