Lucknow: ट्रिपल मर्डर से दहला मलिहाबाद, जमीन को लेकर चचेरे भाई ने की अंधाधुंध फायरिंग

Lucknow triple murder, लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जमीन विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी। हत्यारों ने 15 साल के किशोर को भी नहीं बख्शा। यह तिहरा हत्याकांड पुश्तैनी जमीन को कब्जाने को लेकर हुई।

Written By :

SK Sharma

Updated

February 3, 2024

Lucknow triple murder, लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जमीन विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी। हत्यारों ने 15 साल के किशोर को भी नहीं बख्शा। यह तिहरा हत्याकांड पुश्तैनी जमीन को कब्जाने को लेकर हुई। वहीं शुक्रवार रात जमीन की पैमाइश के विवाद में चचेरे भाई ने अपने भाई, उसकी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें नाकेबंदी कर जगह-जगह दबिश दे रही है।

बता दें कि मलिहाबाद के मोहम्मदनगर- रहमतनगर निवासी मुनीर (45) का गांव से एक किलोमीटर दूर मीठे नगर में तीन बीघे जमीन को लेकर दुबग्गा निवासी आरोपित लल्लन खान (75) से विवाद चल रहा था। पीड़ित परिवार के फरीद खान ने बताया कि लल्लन ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस जमीन की पैमाइश के लिए मुनीर की ओर से मलिहाबाद तहसील में मुकदमा दायर किया गया था।

Poonam Pandey: मौत की झूठी खबर पर बुरी तरह ट्रोल हुईं पूनम पांडे, यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़

दो बीघे को लेकर मारी गोली

बता दें कि मलिहाबाद के मोहम्मदनगर- रहमतनगर निवासी मुनीर (45) का गांव से एक किलोमीटर दूर मीठे नगर में तीन बीघे जमीन को लेकर दुबग्गा निवासी आरोपित लल्लन खान (75) से विवाद चल रहा था। पीड़ित परिवार के फरीद खान ने बताया कि लल्लन ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस जमीन की पैमाइश के लिए मुनीर की ओर से मलिहाबाद तहसील में मुकदमा दायर किया गया था।

शुक्रवार को जमीन की पैमाइश करने के लिए लेखपाल को आना था। यह बात लल्लन को नागवार गुजरी और शुक्रवार को वह अपने बेटे फराज को लेकर घर आ गया। बातचीत के दौरान दोनों में गाली-गलौज होने लगी और विवाद हो गया। शोर सुनकर मुनीर की पत्नी फरहीन और बेटा हंजला आ गए और बीच-बचाव करने लगे। इस दौरान लल्लन ने लोडेड रायफल से अंधाधुंध फायरिंग कर मुनीर, उसकी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

घटना के बाद हत्या के आरोपी पिता-पुत्र भाग गये। ये पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हो गया। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीसीपी वेस्ट राहुल राज भी पहुंचे। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल फरीद को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)