8 साल तक महिला को घर में बंधक बनाकर किया रेप

0 89

एटा–उत्तर प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न रुकने का नाम नही ले रहा है ताजा मामला थाना कोतवाली नगर का है, जहाँ एक पीड़ित महिला के साथ एक दबंग व्यक्ति ने बंधक बनाकर 8 साल से उसका शारीरिक शोषण करने व उसको अन्य लोगो से जबरन शारीरिक संमन्ध बनाने व विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है।

वही पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर एसएसपी से अपने एक रिश्तेदार पर 8 साल से घर मे बंधक बनाकर शारीरिक शोषण करने व अन्य लोगों से जबरन संमन्ध बनाने का आरोप लगाया है। वही पीड़िता महिला ने बताया कि वो उसका विरोध करती है तो उसको गंभीर शारीरिक प्रताडना देते हुए उसकी बुरे तरीके से पिटाई करता है, जिसके चलते उसको गंभीर चोटें आई है। वही जब पीड़िता महिला गंभीर घायल हालत में ही एसएसपी कार्यालय पहुँचकर एएसपी संजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर आप बीती सुनाई तब एएसपी संजय कुमार ने महिला थाने को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कड़ाई से निर्देश दिए है।

Related News
1 of 870

वही आरोपी बाशुदेव मौटी रकम कमाने के चलते जबरन अन्य लोगों से भी संबन्ध बनाने के लिए पीड़िता से दबाब बनाता था और पीड़ित महिला के मना करने पर शारीरिक प्रताड़ना देते हुए उसे बुरे तरीके से मारपीट करता था। इसके चलते पीड़िता ने आरोपी द्वारा हत्या कराने की आशंका जताई है। वही अब देखने की बात होगी कि एटा पुलिस इस आरोपी बाशुदेव को गिरफ्तार कर पीड़ित महिला को कब तक न्याय दिला पाएगी। वही पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रही है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...