बेवफाई से आहत पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

0 21

कानपुर–काकादेव में पत्नी की बेवफाई से आहत होकर पति ने उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर में ताला लगा कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 

Related News
1 of 812

मूल रूप से गोंडा निवासी राजू की पत्नी आरती ने उसे छोड़ने के बाद कानपुर के विजय नगर निवासी निर्मल श्रीवास्तव से शादी कर ली। साथी की बेवफाई से आहत होकर राजू ने काकादेव स्थित मतयापुरवा निवासी अमित के घर में किराए पर रहता था। मंगलवार शाम को राजू ने आरती को अपने घर बुलाकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। घटना स्थल पर पुलिस को 3 पन्नों का एक नोट मिला है जिसमें राजू ने पूरे घटनाक्रम को लिखा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। 

(रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा, कानपुर ) 

Comments
Loading...