UP IPS Transfer : यूपी में कई IAS और IPS अफसरों का ट्रांसफर, गाजियाबाद-आगरा के पुलिस कमिश्नर भी बदले

133

UP IPS Transfer : उत्तर प्रदेश में मंगलवार रात 16 IAS और 11 IPS अफसरों के तबादले कर दिए गए। इनमें चार जिलों के पुलिस कप्तान और आगरा-गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं।

UP IPS Transfer : दीपक कुमार बने पुलिस कमिश्नर आगरा

तबादला सूची के मुताबिक नीलाब्जा चौधरी को अपर पुलिस महानिदेशक ATS से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी ​​बनाया गया है। दीपक कुमार को पुलिस कमिश्नर आगरा बनाया गया है। अजय कुमार मिश्रा को पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद से पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, जे रविंद्र गौड़ को पुलिस कमिश्नर आगरा से पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद भेजा गया है। जबकि

इससे पहले वह पुलिस महानिरीक्षक आगरा जोन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा प्रेम कुमार गौतम को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज से हटाकर एटीएस की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें आईजी एटीएस बनाया गया है। शैलेश कुमार पांडेय को मथुरा एसएसपी/डीआईजी के पद से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक आगरा जोन का प्रभार दिया गया है।

Related News
1 of 918

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला

दिनेश कुमार सिंह को एसएसपी बुलंदशहर,प्रेमचंद को पुलिस अधीक्षक भर्ती बोर्ड लखनऊ से सेनानायक आठवीं बटालियन पीएसी मेरठ, श्लोक कुमार को SSP बुलंदशहर से एसएसपी मथुरा, बागपत एसपी अर्पित विजयवर्गीय को एसपी बाराबंकी और सूरज कुमार राय को सेनानायक आठवीं बटालियन पीएसी मेरठ से बागपत का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...