करोड़ो की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…

0 173

भारत नेपाल सीमा पर सोमवार रात को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम जांच कर रही थी। जांच के दौरान जवानों ने दो तस्करों के पास से 180 ग्राम स्मैक बरामद किया है। स्मैक को सीज कर तस्करों को जेल भेज दिया गया है। स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.80 करोड़ रूपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें…मॉल फिर होंगे गुलजार, रेस्‍टोरेंट में फिर ले सकेंगे जायकों का मजा, सीएम ने दिए खोलने के निर्देश

एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट और पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के निर्देश पर पुलिस और जवान गश्त कर रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया की भारत नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 654/4 के पास जवान पहुंचे।

तस्करों के पास से 180 ग्राम स्मैक बरामद

पुलिस टीम के उप निरीक्षक पारस नाथ तिवारी, हेड कांस्टेबल श्रीप्रकाश सिंह, वीरेंद्र सिंह और एसएसबी के इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह, भीमराज, धनंजय सिंह, अशोक कुमार गश्त कर रहे थे। सोमवार रात 8.45 बजे के आसपास दो लोग भारतीय सीमा में प्रवेश करते दिखाई दिए। उन्हे रोक कर तलाशी ली गई।

थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के पास से स्मैक बरामद हुई। इस पर तस्करों को थाने लाया गया। दोनों के पास से 180 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

Related News
1 of 163

स्मैक की कीमत एक करोड़ 80 लाख रूपये

बरामद स्मैक को सीज कर दिया गया है। तस्करों की पहचान नेपाल के जिला बांके अंतर्गत खजूरा गांव निवासी अमृत सोनार और लखीमपुर जिला के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी परवेज आलम के रूप में हुई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।एसएसबी के इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत एक करोड़ 80 लाख रूपये है।

ये भी पढ़ें..सिपाहियों को पसंद आ रहीं विभागीय दुल्हनियां…

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...