नोटबंदी अब तक की सबसे बड़ी संगठित लूटः कांग्रेस

0 14

बहराइच — भाजपा सरकार की ओर से की गई नोटबंदी के दो वर्ष पूरे होने पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान सभी ने एक स्वर से भाजपा सरकार की नोटबंदी को अब तक की सबसे बड़ी संगठित लूट बताया।

Related News
1 of 593

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद की अगुवाई में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर एकत्रित हुए। यहां सभी ने भाजपा सरकार को जनविरोधी बताते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद धरना शुरू हुआ। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा ने अपने कुछ करीबी साथियों और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए तथा उनके काले धन को सफेद करने के लिए नोटबंदी का सहारा लिया था। वह नोटबंदी जनता के हित में नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी संगठित लूट थी।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद देश में आर्थिक अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। जो आने वाले समय केलिए बड़ी चुनौती है। धरने को कलाम खान, अनिल सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, शेख जकारिया शेखू, फजल खान, भगौती प्रसाद कैराती, परमात्मा चक्रवर्ती, आकिब कुरैशी, राघवेंद्र द्विवेदी, लालबहादुर तिवारी, उमेश मिश्रा, दुर्गविजय सिंह, एम रहमान, मुकुंद जी शुक्ला, विक्रम यादव, अमरनाथ शुक्ला, मुनऊ मिश्रा, निशंक अग्रवाल, गीता श्रीवास्तव, महताब आलम, तबरेज आलम, डॉ. हलीम, प्रेम कुमार सिंह, विनय सिंह आदि मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद सात सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...