प्रजातंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है भाजपा – चौधरी अजीत सिंह

0 43

अलीगढ़ —  राष्ट्रीय लेाकदल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने भाजपा पर आरोपी लगाया कि केन्द्र में पुनः सत्ता पाने के लिये मजहबी दंगे करा सकती है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रजातंत्र को खत्म करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे है

।मंगलवार को लोकनिर्माण विभाग ने निरीक्षण भवन में पत्रकारो से वार्ता करते हुए यह विचार व्यक्त किये हे।बता दें कि चार साल पहले 2013 में मुजफ्फरनगर में मामूली विवाद हुआ था।लेकिन भाजपा ने उसे दंगे में तब्दील करा दिया।यह साजिश सत्ता पाने की थी जिसमें वह सफल रहीं।हम दंगे से हिन्दू मुस्लिम के बीच जो आपसी सदभाव टूटा था उसे जोडने के लिए निकले है।

Related News
1 of 590

प्रधानमंत्री व भाजपा अध्यक्ष को प्रजातंत्र के लिए सबसे बडा खतरा बताते हुए उन्होंने भाजपा पर आरक्षण खत्म करने की कथित साजिश बताया।केन्द्र सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जिनते भी वायदे किये उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ।कालाधन वापस लाने या नौकरी देने का वायदा पूरा होना तो दूर देश का धन बाहर जरुर चला गया।

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बच्चियेां के साथ दुष्कर्म के उन्नाव व कठुआ मामलों केा घोर निन्दनीय बताते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री दुष्कर्म करने वालों के साथ है।दंगा कराना भाजपा का एक ही मकसद है।यदि मोदी फिर चुनाव जीत गये तो देश हार जायेगा और सिर्फ प्रजातंत्र नाम का रह जायेगा।केन्द्र सरकार ने किसानों ,नौजवानों के साथ धोखा किया है।किसान बेहाल हे और नौजवान रोजगार को तरस रहा है।छात्र परेशाान है ओर प्रधानमंत्री झूंठे वायदे करने में व्यस्त है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और देश को बचाने तथा किसानों ,नौजवानों दलितों,अल्प संख्यकों के हितों के लिए भाजपा को रोकना जरुरी है।इसके लिए महागठबन्धन बनना चाहिए और हम इस के साथ है।

(रिपोर्ट-पंकज शर्मा,अलीगढ़)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...