मह‍िला डांसर के साथ सपा के बुजुर्ग नेता ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

0 20

आजमगढ़–आजकल के राजनीतिक रसूख रखने वाले नेता अपनी मर्यादा भूल चुके हैं। इसका एक ताज़ा उदाहरण तब सामने आया ; जब एक बुजुर्ग सपा नेता ने गांव में आई बरात में मह‍िला डांसर के साथ जमकर ठुमके लगाए और पैसे भी लुटाए। उनका ये वीड‍ियो वायरल हो गया है। वहीं, इलाके के समाजसेवी और अन्य राजनीत‍िक पार्टी के नेताओं ने इसकी न‍िंदा की है।

Related News
1 of 1,457

 घटना आजमगढ़ के गंभीरपुर थानाक्षेत्र की है। 20 नवंबर को यहां के अबू सईदपुर गांव में बरात आई थी। इसमें बार बालाओं को भी बुलाया गया था। मोहम्मदपुर ब्लॉक के आवक क्षेत्र से सपा के जिला पंचायत सदस्य तेज बहादुर यादव भी पहुंचे और बार बालाओं के साथ मंच पर नाचने लगे। अब वीडियो वायरल हो गया है। वहीं, सपा के ज‍िला अध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया, उनका निजी मामला है। वो वही बता सकते हैं। इस बारे में उनके बात करने की कोश‍िश की गई, लेक‍िन बात नहीं हो पाई।

पुलिस की बेशर्मी : पुलिसवालों ने बारबाला पर लुटाई नोटों की गड्डिया

समाजसेवी प्रवीण सिंह ने कहा, राजनीतिक लोग सार्वजानिक रूप से अमर्यादित काम कर रहे हैं। जो समाज को गलत संदेश देती है। ये निंदनीय है। कांग्रेस ज‍िलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने बताया, किन परिस्थ‍ित‍ियों में वो डांस कर रहे थे, वही बता पाएंगे। फिलहाल ऐसे कामों से जनप्रतिनिधियों को बचना चाहिए। कार्यक्रम में भाग लें, लेक‍िन मंच पर बार बालाओं के साथ डांस न करें। इससे गलत मैसेज जाता है।

Comments
Loading...