पिंजरे के लिए युवक की बेरहमी से हत्या

0 26

मेरठ — महज एक पिंजरे के लिए कोई किसी की जान ले सकता है इसका शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए। लेकिन मेरठ में कुछ ऐसा ही सामने आया  है जहां पिंजरा वापस ना करने पर एक युवक की बेरहमी से पत्थर से कुचल हत्या कर दी गई। 

Related News
1 of 812

दरअसल गत दिवस मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र में एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने जब शव की शिनाख्त करते हुए छानबीन की तो पूरी घटना सामने आ गई। मृतक की शिनाख्त अनिल उर्फ बंटी के रूप में हुई छानबीन में सामने आया कि अनिल ने अपने एक दोस्त मनीष से कबूतर का पिंजरा लिया था लेकिन वह उसे वापस नहीं लौटा रहा था.।

बताया  जाता है गत दिवस मनीष और उसके दो साथियों गोलू और राजा ने अनिल को शराब पीने के लिए बुलाया। शराब पीने के बाद उन्होंने अनिल से पिंजरा वापस मांगा तो  उनके बीच गाली गलौच होने लगी। इसी बीच  मनीष ने अनिल पर गोली भी चला दी लेकिन अनिल गोली से बच  गया इसके बाद मनीष ने पत्थरों से वार करते हुए अनिल को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार हो गए लेकिन आखिरकार पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए घटना में शामिल मनीष सहित उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

(रिपोर्ट-सागर कुशवाहा,मेरठ)

Comments
Loading...