पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के समधी का द‍िल का दौरान पड़ने से हुआ निधन

0 25

संभल– भारत के पूर्व प्रेस‍िडेंट प्रणब मुखर्जी के समधी जगदीश लाल अरोड़ा का दिल को दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 83 साल के थे। यहां सरायतरीन में अपना क्लीनिक चलाते थे। अस्वस्थ होने पर उन्हें 20 अक्टूबर को दिल्ली में भर्ती कराया गया था। मगंलवार की देर रात उनका निधन हो गया। दोपहर हयातनगर स्थित श्मशान घाट में उनके बेटे डॉ. अतुल अरोड़ा ने उन्हें मुखाग्नि दी। 

Related News
1 of 1,456

 

जगदीश लाल अरोड़ा संभल की उपनगरी सरायतरीन के मोहल्ला भाले भाज खां में 6 दशक से क्लीनिक चला रहे थे। वे बहुत कम शुल्क लेकर गरीबों की सेवा कर रहे थे। देश के विभाजन के बाद 1948 में वह पाकिस्तान से संभल जिले के सरायतरीन में आकर बसे थे। उनकी छोटी बेटी सुगंधि की शादी साल 2004 में प्रणब मुखर्जी के बेटे इंद्रजीत मुखर्जी के साथ हुई। इसी के साथ सरायतरीन का पारिवारिक रिश्ता रायसीना हिल्स से जुड़ गया था। देश के प्रथम नागरिक से रिश्ता जुड़ने के बाद भी डॉ. जगदीश लाल अरोड़ा बड़ी सादगी के साथ से रहते थे। सरायतरीन से उनका बहुत ज्यादा लगाव था। हाल में ही 20 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से उनकी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लेकर पहुुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार की देर रात दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की खबर आते ही सरायतरीन में शोक की लहर दौड़ गई।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...