दो दिन पहले हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

0 27

शाहजहांपुर — पुलिस ने दो दिन पहले हुई महिला की सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए उसके ही दो पड़ोसियों को गिरफतार किया है। जिन्होने महिला की हत्या करने के बाद शव को अपने ही घर में छिपा दिया था। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या अपमान का बदला लेने के लिए की गई थी।फिल्हाल पकड़े गये दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

दरअसल दो दिन पहले थाना पुवायां क्षेत्र के अनावा गांव में परवीन नाम की महिला की लाश उसके ही पड़ोस में रहने वाले विजय सिंह के घर में मिली थी। मकान बाहर से बन्द था जिसमें से दुर्गन्ध आ रही थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे मे ले लिया। महिला की हत्या पर गांव में जमकर हंगामा हुआ था। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करके मुख्य अभियुक्त विजय सिंह सहित साकरन सिंह को गिरफतार कर लिया।

Related News
1 of 778

वहीं पकड़े गये विजय सिंह ने बताया कि मृतक परवीन अपने मोबाईल से उसकी पत्नी की किसी अन्जान युवक से बात करवाती थी जिसके चलते उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक के साथ चली गई। इस बात से विजय सिंह बेहद अपमान महसूस करता था क्योकि परवीन का देवर इससे पहले उसकी बहन को भी भगा कर ले गया था जो आज तक घर वापस नही आयी। इसी अपमान का बदला लेने के लिए विजय सिह ने महिला को घर में बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर में ही बन्द करके वो फरार हो गया। फिल्हाल पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफतार करके जेल भेज दिया है। 

आरोपी विजय सिंह ने बताया कि उसने दोपहर मे महिला को अपने घर बुलाया था। महिला का पति दिल्ली मे रहकर मजदूरी करता है। मेरा और परवीन बानो का कुछ साल पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन उसके बाद हमने दो साल पहले गोरखपुर की रहने वाली महिला के साथ शादी कर ली। शादी करके जब पत्नि को लेकर हम गांव आए तो परवीन बानो उस भङकाने लगी। मेरी पत्नी का दूसरे लङके से प्रेम प्रसंग शुरू कर करवा दिया। उसके बाद मेरी पत्नी 15 दिन हमे छोड़कर चली गई थी।

इससे पहले मेरी बहन को परवीन के पति का भतीजा भगा ले गया था। उस वक्त भी मेरे परिवार की काफी बदनामी हुइ थी। और अब परवीन बानो की वजह से मेरी पत्नी छोड़कर चली गयी। इसलिए उसने महिला को अपने घर बुलाया और उसको समझाया कि मेरा घर बर्बाद न करे लेकिन उसने कहा था कि हम तुम्हारा घर कभी नही बसने देंगे। उसके बाद बदनामी का बदला लेने के लिए हमने उसको कमरे मे बंद कर दिया। उसके बाद उसकी शलवार उतारकर उसके मूंह मे ठूंस दी और उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी का कहना है कि हमे इस हत्या का कोई पछतावा नही है।

(रिपोर्ट-संजय श्रीवास्तव,शाहजहांपुर)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...