लैंड क्रूजर बनी पीएम मोदी की नई सवारी,5 साल में बदल चुके है 4 कारे,ये है कीमत

नई टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत करीब 2 करोड़ है...

0 132

न्यूज डेस्क — दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सवारी का खास होना भी लाजमी है। 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर चीज पर देश की नजर होती है। बीएमडब्ल्यू, लैंड रोवर और टोयोटा की हाई सिक्योरिटी लग्जरी गाड़ियों में सफर कर चुके पीएम मोदी हाल ही में 5 नवंबर को थाईलैंड के दौरे से लौटते वक्त उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट में टोयोटा लैंड क्रूजर में बैठते देखा गया है। यह टोयोटा की लेटेस्ट जनरेशन लैंड क्रूजर एसयूवी कार है।

इससे पहले नरेंद्र मोदी ने बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज लग्जरी सेडान, रेंज रोवर सेंटिनल एसयूवी और टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी का इस्तेमाल किया है। वहीं अब उनकी आधिकारिक सवारी बदल गई है। उनके सत्ता में आने के बाद सुरक्षा के लिहाज से कई गाड़ियों को बदला जा चुका है।

Related News
1 of 1,032

टोयोटा लैंड क्रूजर बनी पीएम मोदी की नई सवारी, पिछले पांच सालों में बदली है चार कारें

बता दें कि कुछ महीने पहले तक नरेंद्र मोदी टोयोटा लैंड क्रूजर ही इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन अब इसकी जगह नए जनरेशन की टोयोटा लैंड क्रूजर ने ले ली है। नई टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 1.7 करोड़ रुपये है। इस कार की ऑन-रोड कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है। बता दें की यह कोई साधारण लैंड क्रूजर नहीं है। देश के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति की सवारी के लिए इस कार में सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हालांकि टोयोटा मर्सेडीज बेंज, लैंड रोवर और बीएमडब्ल्यू के जैसी बख्तरबंद गाड़ियां नहीं बनाती है। संभवतया इस एसयूवी को किसी बहार के एजेंसी से आर्मर्ड कराया गया है। क्योंकि यह कार प्रधानमंत्री से जुड़ी हुई है इसलिए इस कार को बख्तरबंद बनाने का खर्च और महत्वपूर्ण जानकारियों को गुप्त रखा जाता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...