VIDEO:’पानीपत’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज,अर्जुन-कृति ने दिलाई रणवीर-प्रियंका की याद

विलेन के रूप में एक बार फिर संजय दत्त ने फैलाई दहशत

0 45

मनोरंजन डेस्क — आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशक फिल्‍म ‘पानीपत’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. रिलीज किए गए ट्रेलर में दमदार डायलॉग और शानदार सीन हैं,जिसे देखकर न चाहते हुए भी आपको निर्देशक संजय लीला भंसाली की दो फिल्‍में ‘बाजीराव मस्‍तानी’ और ‘पद्मावत’ की याद आ जाएगी. हालांकि फिल्‍म के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि इसे काफी ग्रैंड स्‍केल पर बनाया गया है.

दरअसल एक ओर जहां अर्जुन कपूर और कृति सेनन को देखकर बार-बार ‘बाजीराव मस्‍तानी’ के बाजीराव रणवीर सिंह और काशीबाई बनीं प्रियंका चोपड़ा की याद आ रही है तो वहीं नेगेटिव रोल में एक बार संजय दत्त लोगों दहशत फैलाते नजर आ रहे.वहीं संजय दत्त अपने लुक से लेकर अपने बोलने के अंदाज तक ‘पद्मावत’ के अलाउद्दीन खिलजी की याद दिला रहे हैं.

Related News
1 of 308

बता दें कि निर्देशक आशुतोष इससे पहले भी ‘जोधा अकबर’ जैसा पीरियड ड्रामा बना चुके हैं, लेकिन ‘पानीपत’ के ट्रेलर में भंसाली के किरदारों की झलक काफी ज्‍यादा नजर आ रही है.

गौरतलब है कि इस फिल्‍म में अर्जुन कपूर मराठा शासक सदाशिव राव भाऊ की भूमिका में हैं.तो वहीं कृति सेनन पार्वती बाई बनी नजर आएंगी. जबकि संजय दत्त अहमद शाह अब्‍दाली के किरदार में नजर आएंगे.यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी.

Comments
Loading...