रेल हादसे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा ये…

0 54

लखनऊ:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व मीरजापुर सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दुर्भाग्यपूर्ण रेल हादसा पर दु:ख प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश में पान मसाला से प्रतिबंध हटाने पर साक्षी महाराज ने उठाए सवाल

श्रीमती पटेल ने कहा है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दुर्भाग्यपूर्ण रेल हादस से आहत हूं। श्रमिकों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दु:खदायी है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। उन्होंने हादसे में घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने एवं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related News
1 of 982

पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएलसी श्री आशीष पटेल एवं प्रदेश अध्यक्ष व प्रयागराज के सोरांव से विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज ने भी इस दु:खद घटना पर शोक प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें-महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना संकट में लखनऊ वासियों को भेजा ये…

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने इस घटना पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि औरंगाबाद में रेल हादसे में गई प्रवासी मजदूरों की मौत पर दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में राहत कार्य चल रहा है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...