यूट्यूबर Elvish Yadav गिरफ्तार, पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के बाद की कार्रवाई

0 295

Elvish Yadav Arrest: नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सांप के जहर मामले में हुई है। इससे पहले एल्विश से पुलिस ने लंबी पूछताछ की। कुछ दिनों पहले सांपों के जहर को सप्लाई करने वाले मामले में एक गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा था। जांच में एल्विश यादव का नाम सामने आया था।

लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट करने के मामले में एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। वहीं मामले की जांच में नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था इनके पास से सांपों की कई प्रजातियां मिली थी।

पुलिस की पूछताछ में इन लोगों ने एल्विश यादव को आरोपी बनाया था। इसके बाद इस मामले में एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था, इस दौरान कई सीनियर पुलिस अधिकारी मौजूद थे। लंबी पूछताछ के बाद एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

58 साल की Sidhu Moosewala की मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने शेयर की तस्वीर

Related News
1 of 1,246

एल्विश ने की थी यूट्यूबर मैक्सटर्न की पिटाई 

एल्विश ने गुरुग्राम के लोकप्रिय यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न की बेरहमी से पिटाई की थी। यूट्यूबर मैक्सटर्न ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि एल्विश यादव ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो  वायरल हुआ था। जिसमें एल्विश यादव ने मैक्शटर्न की पिटाई करता दिख रहा था।वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर एल्विस को लोग ट्रोल करने लगे और हैशटैग गुंडा  ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा, लोग  एल्विश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग कर रहे थे।

दरअसल, कुछ दिन पहले एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी को एक क्रिकेट मैच में साथ देखा गया था। मैक्सटर्न ने इसके लिए एल्विश का मज़ाक उड़ाया। मैकस्टर्न ने ट्विटर पर एल्विश और मुनव्वर के कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करके “बिग बॉस ओटीटी 2” के विजेता के खिलाफ बोल रहे थे। इससे एल्विश क्रोधित हो गया था।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

 

Comments
Loading...