महिलाओं ने गांव को बनाया ‘नो सुसाइड जोन’

0 7

न्यूज़ डेस्क — महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या न करें, इसके लिए यहां एक गांव की महिलाएं प्रेरणास्रोत बन गई हैं। महिला किसानों ने खेती का ऐसा तरीका खोजा है जिससे कम पानी में वह फसल उगा रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बैंक का कर्ज चुकता करते हुए कारोबार का टर्नओवर 1 करोड़ रुपये कर लिया है।

 

Related News
1 of 28

उस्मानाबाद जिले के हिंगलाज्वाडी गांव की महिला किसानों के समूह ने गांव की दशा बदल कर नई दिशा दिखाई है। इस गांव के पुरुष घर और बच्चे संभालते हुए दिखते हैं तो महिलाएं खेत में काम करने जाती हैं। ये महिलाएं बैंक में किस्त जमा करने भी जाती हैं। 3000 आबादी वाले इस गांव में सब कुछ अलग सा दिखता है। पुरुष घर संभालने का काम आराम से करते दिखते हैं तो महिलाएं पुरुषों की तरह खेत में काम करते हुए दिख जाती हैं। 

गांव में महिला किसानों का समूह फसल के भाव को तय करने खुद ही बाजार जाकर सप्लायर से बात करती हैं। महिला किसानों के समूह की लीडर कोमलवती हैं। उनके पति के अच्युत काटकटे ने बड़े गर्व से कहा कि मेरी पत्नी समूह की नेता है। मैं उसको फॉलो कर रहा हूं। उसने मेरी जिंदगी बदल दी है और आज एक बेहतर किसान की भूमिका में है। गांव की महिलाओं ने आर्थिक तंगी से परेशान पुरुषों को राह दिखाई है। इतना ही नहीं कम संसाधनों में खेती कैसे की जाए, इसका तरीका भी खोजा है। 

गांव के विष्णु कुमार ने बताया कि पानी की कमी और बैंक लोन की किस्त न जमा कर पाने की वजह से किसान खुदकुशी कर रहे थे। इसे रोकने के लिए गांव की महिलाओं ने मोर्चा संभाला। गांव की महिलाओं की सूझबूझ के कारण गांव के किसी किसान ने बैंक का कर्ज चुकता न करने की परेशानी से खुदकुशी नहीं की। हमारे गांव में खुशियां लौट आई हैं। गांव में खेती करने के बाद आर्थिक स्थिति को मजबूत करेन के लिए स्वयं सहायता समूह की मदद से ब्यूटी पार्लर, पोलट्री फॉर्म, बकरी पालन और दुग्ध व्यवसाय भी शुरू किया गया। इससे गांव में अच्छी आमदनी हुई। गांव की महिलाओं को मिली इस उपलब्धि को देखते हुए साल 2017 का सीआईआई द्वारा दिया जाने वाला फाउंडेशन महिला प्रत्याशी सम्मान गांव मिला। इतना ही नहीं नीति आयोग अवॉर्ड भी मिला। 

महिलाओं ने एक नियम बनाया है कि गांव का कोई भी व्यक्ति अगर कुछ खरीददारी कर रहा है तो वह गांव की दुकानों से ही खरीदे। इससे गांव का पैसा गांव में ही रहता है बाहर नहीं जाता। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...