दुष्कर्म का विरोध करने पर हुई थी नव विवाहिता की हत्या,जीजा-साला गिरफ्तार

0 43

एटा — जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के जयरामपुर गॉंव में 4 दिन पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला की हत्या दुष्कर्म का विरोध करने पर उसके जीजा और साले ने ही की थी और हत्या के बाद शव को खेत में फेंककर फरार हो गये थे।

वहीं घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए इलाका पुलिस के साथ-साथ स्वाट टीम को भी लगाया था। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी अनिल के मृतका के साथ अवैध संबध थे और घटना वाले दिन भी हत्यारोपी अनिल ने फोन कर पहले मृतका को गॉंव के बाहर मिलने के लिए बुलाया और उसके बाद हत्यारोपी साले और जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मृतका के विरोध करने पर जीजा-साले ने नाक मुंह बंद कर दिया जिससे मृतका की मौत दम घुटने से हो गयी। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया।

खेत में नव विवाहिता का मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

Related News
1 of 778

दरअसल मिरहची थाना के जयरामपुर गॉंव में चार दिन पूर्व नव विवाहिता का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गयी थी। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे। महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा जा रही है। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय माधुरी की इटावा के भगवंतपुर गॉंव के रहने वाले योगेश से दो वर्ष पूर्व ही शादी हुयी थी, लेकिन पति से कुछ अनबन होने के चलते महिला पिछले आठ माह से वो अपने मायके में ही रह रही थी। 

बीती 26 फरवरी को महिला के माता पिता एक शादी समारोह में अलीगढ़ गये हुए थे और महिला अपनी दादी के साथ घर पर अकेली थी। देर रात्रि उसके मोबाइल पर आये फोन के बाद मृतका माधुरी का नग्न शव सुबह घर से कुछ दूर खेत मे पड़ा मिला था और उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाये गये और आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गयी हो। 

बताया जा रहा है कि मृतका के गॉंव के ही युवक अनिल से प्रेम संबध थे और घटना वाले दिन भी अनिल अपने जीजा जैक्शन के साथ गॉंव पहुंचा और देर रात्रि फोन कर गॉंव के बाहर बुलाया जहॉं दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर विरोध करने पर दोनों ने उसकी हत्या कर दी। वहीं अभियुक्तों की निशांदेही पर पुलिस ने मृतका के कपड़े, चप्पल और उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी,एटा)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...