दर्दनाक ! सड़क किनारे बैठे परिवार के पांच सदस्यों को ट्रक ने रौंदा, पांचों की मौत

0 106

मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior road accident) में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मांगलिक कार्य में शामिल होकर मुरैना वापस जाने के लिए सड़क किनारे बैठे लोगों को एक अनियंत्र ट्रक ने रौंद दिया, इस हादसे में पांचों की जान गई है। ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहें हैं। वहीं इस दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें..फिल्म जगत से आई बुरी खबर, अब इस एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुरैना के उत्तमपुरा गांव का एक परिवार ग्वालियर (Gwalior road accident) के सिरौली गांव में फलदान कार्यक्रम में हिस्सा लेने आया था। बुधवार की रात को कार्यक्रम था और गुरुवार को अपने घर को वापस लौटने के लिए सिरौली से निकले थे। वे जब बड़ागांव पहुंचे तो वाहन का इंतजार करने लगे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने सभी को रौंद दिया। बताया गया है कि इस हादसे में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हुई है। यह सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

Related News
1 of 1,031

इस हादसे पर मुख्यमंत्री चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, ग्वालियर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में मुरैना के एक ही परिवार के पांच लोगों के असमय काल कलवित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। परमात्मा परिवारजनों को इस अपार दु:ख से उबरने हेतु सम्बल प्रदान करे। इस हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और जाम लगा रहे लोगों को मनाने की कोशिश की।

भी पढ़ें..सलमान खान को धोखा दे इस इंसान से सोनाक्षी ने कर ली सगाई, शेयर की तस्वीरें

ये भी पढ़ें..प्रियंका चोपड़ा की बेटी लंबे अरसे के बाद आई घर, प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...