प्रियंका चोपड़ा की बेटी लंबे अरसे के बाद आई घर, प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड की खुबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इसी साल सेरोगेसी के जरिए मां बनी है। इसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

0 477

बॉलीवुड की खुबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इसी साल सेरोगेसी के जरिए मां बनी है। इसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। लेकिन कभी अपनी बेटी कि तस्वीर नहीं साझा की। क्योंकि  उनकी बेटी कई दिनों से हॉस्पिटल में ही थी, हाल ही में घर आई है। वहीं उनके पति निक जोनस और प्रियंका ने मिलकर अपनी बेटी का नाम मालती मैरी रखा है।  

प्रियंका ने शेयर की बेटी की तस्वीर: 

प्रियंका ने बताया कि उनकी बेटी 100 दिन से ज्यादा एनआईसीयू में रहने के बाद मदर्स डे पर घर लौट आई हैं। प्रियंका ने बताया कि उनके कुछ महीने काफी उतार-चढ़ाव से भरे थे। लेकिन वह अब निक और  अपनी बेटी के साथ लाइफ की नई जर्नी को एंजॉय करने वाली हैं।

Priyanka.Chopra

निक अपनी बेटी को सुनाते हैं नए-नए गाने:    

Related News
1 of 284

जानकारी के मुताबिक प्रियंका की बेटी लंबे समय के बाद घर वापस आई है। ऐसे में प्रियंका के पति निक, बेटी के लिए गाना गाते हैं। दरअसल, निक अपने भाई की सलाह मानने के बाद मालती के लिए गाना गाते हैं और उसे शांत रखते हैं। अब दोनों पापा-बेटी के बीच ये बॉन्डिंग का बड़ा पार्ट है। निक ने ये महसूस किया कि उनके गाने से ना सिर्फ मालती आसानी से सो जाती हैं बल्कि इससे वह आसानी से शांत भी हो जाती हैैं।  

वहीं प्रियंका को भी यह काफी पसंद आता है कि कैसे निक बेटी के लिए हमेशा गाना गाते हैं। कभी गिटार के साथ तो कभी बिना गिटार। निक बेटी को गोद में रखते हैं और अक्सर उसके लिए छोटे-छोटे गाने बनाते हैं और गाते रहते हैं। तो दूसरी तरफ परिवार का कहना है अब एक और संगीतकार आ सकती हैं क्योंकि मालती को भी म्यूजिक बहुत पसंद आ रहा है। 

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...