बीच चौराहे पर बदमाशों ने छात्रा से की हैवानियत, खून से लथपथ मिली पीड़िता

आज के समय में महिलाएं और बच्चियां एक तरफ देश का नाम रोशन कर रही है। तो वही आज बेगूसराय में दिन-दहाड़े एक 18 वर्षीय छात्रा के साथ हैवानियत को अंजाम दिया।

0 349

आज के समय में महिलाएं और बच्चियां एक तरफ देश का नाम रोशन कर रही है। तो दूसरी तरफ कुछ इंसान ऐसे हैं जो उनके प्रति अपनी घिनौनी मानसिकता से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। आज बेगूसराय में दिन-दहाड़े एक 18 वर्षीय छात्रा के साथ हैवानियत को अंजाम दिया। इतना ही नही तीनों दरिंदों ने छात्रा के नाजुक जगहों पर चाकू से गोद-गोदकर उसको अधमरा कर दिया।

खून से लथपथ हालत में मदद मांग रही थी पीड़िता:

जानकारी के मुताबिक यह घटना बेगूसराय के डंडारी थाना के तेतरी पंचायत का बताया जा रहा है। अज्ञात  बदमाशों ने न्यू ईयर का गिफ्ट देने के बहाने छात्रा को घर से बुलाया। उसके कुछ देर बाद ही छात्रा खून से लथपथ अवस्था में रोड पर आने जाने वाले लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी। वही मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रा के घर वालों और पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस और परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो छात्रा की हालत देख कर दंग रह गए।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती पीड़िता:

पीड़िता को आनन-फानन में परिजनों ने पास के ही पीएचसी में भर्ती करवाया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टर ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। वही बेटी के साथ हई हैवानियत को देखकर मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Related News
1 of 778

 आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस:

घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल की जांच करने के साथ ही पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। वही पीड़िता की मां ने बताया कि किसी ने मेरी बच्ची को फोन करके घर से बुलाया था। उसी ने मेरी बच्ची की ऐसी हालत की है। वही पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

 

 

ये भी पढ़ें.. अपने ही मौसा के हवस का शिकार बनी युवती, 11 साल तक करता रहा रेप

ये भी पढ़ें..भुवनेश्वर कुमार ने दिखाई अपनी बेटी की पहले झलक, शेयर की लाडली की तस्वीर 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...