असलहों से लैस चार नकाबपोश बदमाशो ने दिनदहाड़े लूटी बैंक

0 21

कौशांबी–कौशांबी में असलहों से लैस चार नकाबपोश बदमाशो ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ग्राहक जन सेवा केंद्र में धावा बोलते हुए बदमाशो ने गन पॉइंट पर 3 लाख 76 हजार रुपए कैश लूट कर फरार हो गए.

Related News
1 of 811

घटना की सूचना के बाद मौके वारदात पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद बदमाशो की तलाश में घंटो जुटी रही, लेकिन कोई सफलता नही मिली है. मामला चरवा कोतवाली इलाके के पहाड़पुर गांव का है, जहाँ बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के ग्राहक जन सेवा केंद्र में आज दोपहर चार बाइक सवार नकाबपोश बदमाश अंदर घुसे और गन पॉइंट पर संचालक से दिन दहाड़े लूट की पूरी वारदात को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के बाद बदमाशो की तलाश में जुट गई. घटना के बाद पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर बदमाशो को पकड़ कर भेजा जाएगा. दिन दहाड़े गन पॉइंट पर हुए इस लूट की वारदात का खुलासा पुलिस कब तक कर पाती है, यह देखने वाली बात होगी. 

(रिपोर्ट-शेषधर तिवारी, कौशाम्बी ) 

Comments
Loading...