जालौनः बीमार मां को देखने जा रही छात्रा के साथ गैंगरेप..

तहरीर के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है...

0 111

जालौन में एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप की वारदात सामने आई है, जहां बीमार मां को अस्पताल देखने जा रही नाबालिग छात्रा को अकेला देखकर दो युवकों ने अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

इस घटना की आप बीती पीड़िता ने परिजनों को बताई जिसके बाद उरई कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया, जहां पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें..बलिया गोलीकांडः मुख्य आरोपी के भाई समेत अब तक 7 गिरफ्तार, धीरेंद्र अब भी फरार

घटना उरई कोतवाली के वन विभाग के पास की है। बताया गया कि उरई की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा की मां बुधवार को तबीयत खराब हो गई थी। जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल दिखाने के लिए ले गए।

दो लोगों ने अगवाकर किया दुष्कर्म

अस्पताल गए मां बाप को देखने के लिए रात करीब 12 बजे छात्रा भी पैदल अस्पताल के लिए घर से जा रही थी, जब वह शहीद भगत सिंह चौराहे के पास पहुंची, जहां अंधेरा देखकर छात्रा वापिस घर जाने लगी उसी दौरान अकेली छात्रा को देख दो युवक उसके पीछे लग गए और कुछ दूर जाकर दोनों ने उसे पकड़ लिया और उसे अगवाकर डरा धमका कर वन विभाग के पीछे ले गये, जहां दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

Related News
1 of 840

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद छात्रा को डरा धमका कर भाग निकले। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची पर उस वक्त उसने किसी से कुछ न बताया।

रेप की सूचना से कोतवाली में मचा हड़कंप

गुरुवार की रात छात्रा को परेशान देख जब मां ने उससे पूंछा तब उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। तब परिजन उसे लेकर कोतवाली आये।छात्रा से गैंगरेप की खबर पाकर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने पीड़िता को महिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेज रिपोर्ट दर्ज कर ली। वही मामले में उरई कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों कि आरोपी को पकड़ लिया गया है।

ये भी पढ़ें..दारोगा जी ने प्रेमिका से थाने में की शादी, एसपी साहब ने दिया आशिर्वाद..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोर्ट- अनुज कौशिक, जालौन)

Comments
Loading...