लखनऊ-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा,तीन की मौत

0 24

बरेली — लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर फरीदपुर के पास तेज रफ्तार कार एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Related News
1 of 1,458

 

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक बिहार के रहने वाले थे ये दिल्ली जा रहे थे। बता दें कि लखनऊ की ओर से आ रहे ऑयशर ट्रक यूपी 21 एन 9856 में भैंसें लदी थीं। जेड़ गांव में चमन ढाबे के पास ट्रक चालक ने ब्रेक मारा तो दिल्ली जा रही कार डीएल 9सी 5280 उसमें पीछे से जा घुसी।

इस भीषण हादसे में कार सवार दिलीप सिंह (48), उनकी मां मुन्नी देवी (65) व पत्नी विद्या देवी (45) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ये लोग बिहार के गोपालगंज के लक्षवार गांव से दिल्ली जा रहे थे। दिलीप ट्रक ड्राइवर थे और उनके तीन बेटे दिल्ली में ही रहते हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Comments
Loading...