Corona मरीजों की संख्‍या में लगातार इजाफा, लखनऊ में फ‍िर म‍िले 5 संक्रम‍ित

0 53

लखनऊ– राजधानी में कोरोना (Corona ) संक्रम‍ित मरीजों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को शहर में पांच नए मरीज म‍िले। राजधानी में अब तक कुल मरीज 286 हो गए हैं।

यह भी पढ़ें-Video: तेंदुआ संग अठखेलियां करती दिखी साही, रोमांचित हुए लोग 

कल स्वास्थ्य विभाग ने 272 के (Corona ) नमूने जांच को भेजे थे। वहीं सिविल अस्पताल में कोरोना संक्रमण का पहला केस सामने आया है। बुधवार को कुल 15 संक्रमित म‍िले थे। इसमें सदर की 22 वर्षीय एक युवती की रिपोर्ट बुधवार की रात (Corona ) पॉजिटिव आने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों समेत 15 से अधिक स्टाफ को क्वारंटाइन किया जाएगा।

 सम्पर्क में आए डॉक्टरों, मरीजों की लिस्ट तैयार…
Related News
1 of 988

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि युवती सोमवार को इमरजेंसी में आई थी। उसे हड्डी में दर्द व दूसरी समस्याओं के चलते भर्ती किया गया था। जिस वार्ड में युवती भर्ती थी, उसके साथ के अन्य सभी मरीजों को भी क्वारंटाइन किया जाएगा। सभी की लिस्ट तैयार की जा रही है। वार्ड को सील कर सैनिटाइज कराया जाएगा। युवती के संपर्क में आए डॉक्टरों, मरीजों व अन्य की लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद सभी को क्वारंटाइन किया जाएगा।

नए मरीज मिलने हड़कंप..

राजधानी में मिले कुल नए 15 (Corona ) पॉजिटिव कोरोना मरीजों में 13 संक्रमित सिर्फ कैसरबाग सब्जीमंडी के हैं। इससे पहले 24 अप्रैल को यहां 19 मरीज पाए गए थे। तब से स्वास्थ्य विभाग लगातार इस क्षेत्र से संदिग्धों के नमूने ले रहा है। इस दौरान कभी एक, कभी दो तो कभी चार कोरोना संक्रमित इस क्षेत्र में मिल रहे थे, लेकिन बुधवार को एक साथ 13 नए मरीज इसी क्षेत्र में मिलने से हड़कंप है। इस रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के सामने भी कड़ी चुनौती पेश कर दी है।

15 नए मरीजों में एक संक्रमित मुंबई से लौटा मजदूर तथा दूसरा मरीज स‍िव‍िल अस्‍पताल में भर्ती एक युवती है। यह राजधानी का पहला मजदूर है, जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

ये भी पढ़ें..दर्दनाक हादसाः मजदूरों से भरी DCM खंती में गिरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...