बदमाशों ने दिनदहाड़े कार सवार दो युवकों पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

0 20

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में दिनदहाड़े कार सवार दो लोगो की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों द्धारा की ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी फैली गई। हत्या कर बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। 

Related News
1 of 812

बताया जा रहा कि इन दो गुटों के बीच पहले से जमीनी रंजिश को लेकर चल रहे गैंगवार में आज एक गैंग के गुट ने दूसरे गैंग के सरगना सहित उसके साथी को दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला। मृतक लक्ष्मण पहलवान एक हिस्ट्री शीटर था जिसके खिलाफ हाथरस के अलग-अलग थानों में 1 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। घटना की सुचना मिलते इलाका पुलिस मोके पर पहुँच गई और दोनों मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की छान बीन जुट गई। वही हाथरस जिले के नवागत एसपी सिदार्थ शंकर मीणा का स्वागत बदमाशों ने डबल मर्डर से किया। जिले का चार्ज लेने के 24 घण्टे के अंदर ही बदमाशों से दिनदहाड़े दो लोगो की हत्या कर खुला चेलेंज दे डाला। पुलिस के अधिकारी घटना की जानकारी होने के बाद जिला अस्पताल पहुँच गये  और जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कहते हुये बताया की इनकी पहले से जमीनी रंजिश चल रही थी दो लोगो को कुछ कार सवार बदमाशों ने घेर कर गोली मर दी जिसमे लक्षम्ण और उसके साथी रवि की मौत हो गई है।

 वही मृतक के परिजनो  ने पर पुलिस पर आरोप लगाते कहा की जिन लोगो ने हत्या की उनके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज है लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं अगर करती तो यह घटना नहीं होती। 

(रिपोर्ट- सूरज मौर्या , हाथरस )

Comments
Loading...