बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकताओं को पंचायत चुनाव में जुटने के दिए निर्देश

उन्होंने मंडल प्रभारी कार्यशाला मे हिस्सा लिया

0 82

बदायूं: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह आज बदायूं पहुंचे जहॉ उन्होंने मंडल प्रभारी कार्यशाला मे हिस्सा लिया। साथ ही कार्यकताओं को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाले पंचायत चुनाव मे जुटने के निर्देश दिए। साथ ही मीडिया से वार्ता कर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। इस मौके पर भाजपा के सभी विधायक और मंत्री महेश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे।

Related News
1 of 587

बदायूं पहुंचे स्वतन्त्र देव सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने होटल कृष्णा लान मे भाजपा मंडल प्रभारी कार्यशाला मे कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही सवालों के जवाब मे उन्होंने कहा की भाजपा इस बार पंचायत लड़ेगी। इसी को देखते हुए चुनाव की तैयारियों मे जुट जाने के पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा साथ ही पंचायत चुनाव के लिए कई लोगों को लगाया गया पंचायत चुनाव की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गयीं है।

भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की कोरोना वायरस से हम लोग सतर्क हैं। संघठन की बैठको होती रहेंगी। कोरोना वायरस से सतर्क रहने की सभी को जरूरत हैं। साथ ही प्रदेश मे बड़े कार्यक्रम और रैलियों पर रोक लगा दी गयी हैं।

(रिपोर्ट-राहुल सक्सेना , बदायूं)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...