किशोरी को अगवा कर तीन दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म,हालत नाजूक

0 32

बरेली — अपनी बीमार मां का उपचार कराने दरगाह पहुंची एक किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर युवक ने अगवा कर लिया। युवक किशोरी को अपने घर ले गया, जहां पहले से मौजूद अन्य युवकों के साथ उसने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। 

वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के घर से दिन ने बाद किशोरी को गंभीर हालत में बरामद किया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।इस मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Related News
1 of 812

बता दें कि थाना किला क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की की मां मानसिक रोगी है। चार दिन पहले महिला को दरगाह ले जाया गया, वहां साथ में बेटी थी। दरगाह पर आजमनगर बर्फ वाली गली का रहने वाला कासिम पुत्र मुन्ना अपनी भांजी का इलाज कराने लाया था। आरोप है कि, वह किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा कर ले गया और अपने घर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि, कासिम के अलावा कई अन्य युवक भी वहां पहले से मौजूद थे। उन लोगों ने जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप किया। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। 

इस मामले में एसपी सिटी अभिनन्दन ने बताया कि लड़की के साथ सिर्फ एक शख्स ने रेप किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। 

Comments
Loading...