बदायूं में होमगार्ड की हत्या से मचा हड़कंप…

0 24

बदायूं — उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ है। इस बार बदमाशों ने खाकी को अपना निशाना बनाया है।मामला बदायूं जिले का जहां होमगॉर्ड की हत्या से हड़कंप मच गया है। यहां बेख़ौफ़ बाइक सवार बदमाशों ने होमगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी है।

बताया जा रहा कि होम गार्ड पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहा था तभी रात में करीब 2 बजे के आस पास उसे बाइक से दो संदिध युवक जाते दिखे उसने उनको रुकने के लिए कहा लेकिन वो बदमाश नहीं रुके।

Related News
1 of 811

होम गॉर्ड ने दौड़ कर बदमाशों को पकड़ना चाहा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी । बदमाशों की इस गोलीबारी में होम गॉर्ड को 2 गोली लग गई और वो मौके पर ही गिर पड़ा । वहीं मौके मौजूद लोगों ने होमगॉर्ड को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गयी ।

उधर घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि होमगार्ड गश्त पर था और बदमाश नकाबजनि कर लौट रहे थे जिसका माल भी बरामद किया गया है आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया गया है जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। वहीँ होमगार्ड के लिये बदायूं पुलिस अपने वेतन से एक दिन वेतन काटकर करीब 20 लाख रुपये परिवार को देगी साथ पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जयेगा ।

(रिपोर्ट- राहुल सक्सेना,बदायूं)

Comments
Loading...