‘बागी 2’ के सेट से दिखा टाइगर का खतरनाक अंदाज

0 40

मुम्बई — बॉलिवुड ऐक्टर टाइगर श्रॉफ की एक फोटो सेाशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह फोटो फिल्म ‘बागी 2’ के सेट से उनके पहले लुक की है। इसमें वह बेहद खतरनाक एक्सप्रेशन और गुस्से में नजर आ रहे हैं। फोटो में उनके साथ क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं। 

Related News
1 of 306

 

फोटो में टाइगर की टी-शर्ट पर लगा खून साफ बता रहा है कि फिल्म में वह काफी खतरनाक रोल में नजर आने वाले हैं। लोगों को उनका यह अंदाज काफी पसंद भी आ रहा है। बता दें, यह फिल्म 2016 में आई टाइगर श्रॉफ की ‘बागी’ का सीक्वेल है जिसमें वह दिशा पाटनी के साथ नजर आएंगे। ‘बागी 2’ में टाइगर के दो लुक होंगे। अपने रोल के लिए टाइगर जिम में काफी पसीना भी बहा रहे हैं जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए करीब 5 किलो वजन बढ़ाया है। 

Comments
Loading...