IND vs AFG 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा का ‘पंजा’, भारत को मिला 219 रनों का टारगेट

124

IND vs AFG 3rd ODI Live Score: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला MA चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 44.2 ओवर में 218 रनों पर ही सिमट गई। अफगानिस्तान के हश्मतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने कप्तानी पारी खेलते हुए वनडे करियर का पहला शतक लगाया। जबकि भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ( Prasidh Krishna) ने 5 विकेट लिए। भारत को अब वनडे सीरीज़ में 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’ करने के लिए 219 रनों का लक्ष्य मिला है।

IND vs AFG 3rd ODI: अफगानिस्तान की खराब शुरुआत

चेन्नई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी अफ़गानी टीम की शुरुआत बहुत खराब रही और 36 रन के स्कोर तक ही उनके चार विकेट गिर गए। इसके बाद, हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने अज़मतुल्लाह ओमरज़ई के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों में 105 रन जोड़े। अज़मतुल्लाह ओमरज़ई 56 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 छक्के और 5 चौके शामिल थे। अपनी 36वीं वनडे पारी में ओमरज़ई ने 50 छक्कों का मील का पत्थर भी हासिल किया। इसके बाद शाहिदी ने छठे विकेट के लिए मोहम्मद नबी के साथ 53 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी की। नबी ने 23 गेंदों में 21 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और एक चौका शामिल था।

शाहिदी ने जड़ा करियर का पहला शतक

इस दौरान शाहिदी अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने में सफल रहे। शाहिदी 131 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए। अफ़गानी टीम को 198 के स्कोर पर छठा झटका लगा, जिसके बाद उनकी पारी लड़खड़ा गई और वे 44.2 ओवर में सिर्फ़ 218 रन पर ऑलआउट हो गए।

India vs Afghanistan 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए पांच विकेट

Related News
1 of 382

भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 8.2 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने एक-एक विकेट लिया। एकमात्र टेस्ट मैच एक पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से जीतने के बाद, भारत पहले ही शुरुआती दो मैच जीतकर वनडे सीरीज़ अपने नाम कर चुका है। अफ़गानी टीम इस मैच में अपनी साख बचाने के लिए खेल रही है।

IND vs AFG Playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत : यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव।

अफ़गानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, राशिद खान, एएम गज़नफ़र, ज़िया-उर-रहमान शरीफ़ी और फ़रीद अहमद मलिक।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...