IND vs WI 1st Test Live Score: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन भारत ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के शतकों की बदौलत वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली। भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट पर 448 रन बना लिए है और 286 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में सिर्फ 162 रनों पर आउट हो गई।
IND vs WI: राहुल-ध्रुव और जडेजा ने ठोके शतक
भारत ने दिन की शुरुआत 121/2 से की। कप्तान शुभमन गिल (50) ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन जल्द ही रोस्टन चेज़ ने स्लिप में कैच आउट कर दिया। गिल और राहुल ने तीसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। इस दौरान के.एल. राहुल ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की और अपना शतक पूरा किया। हालांकि, लंच के बाद जोमेल वारिकन ने उन्हें 100 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजी की कमान संभाली। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए 206 रनों की शानदार साझेदारी करके टीम को मजबूती दी।
IND vs WI 1st Test Live Score: टीम इंडिया ने बनाई 286 रनों की बढ़त
इस दौरान जुरेल ने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया और 125 रन बनाकर खारी पियर्स की गेंद पर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा ने भी दिन के अंतिम सत्र में अपना शतक पूरा किया और 104 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके साथ वाशिंगटन सुंदर (9)* भी क्रीज पर थे। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने 2 विकेट लिए, जबकि खारी पियर्स, जेडन सील्स और जोमेल वारिकन को 1-1 विकेट मिला। फिलहाल दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने वेस्टइंडीज पर 286 रनों की बढ़त बना ली है।
वेस्टइंडीज 162 पर हुई आउट
इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रनों पर सिमट गई थी। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन जस्टिन ग्रीव्स ने बनाए और उन्होंने 32 रन की पारी खेली जबकि शाई होप ने 26 रन तो कप्तान रोस्टन चेज ने 24 रन बनाए। भारत के लिए पहली पारी में सिराज ने 4 जबकि बुमराह ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव ने 2 जबकि वाशिंगटन सुंदर को एक सफलता मिली।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)