सपा की मस्जिद वाली बैठक पर गरमाई सियासत, भाजपा के आरोपों पर डिंपल का पलटवार

149

Akhilesh Yadav Masjid Meeting: दिल्ली में संसद भवन के पास एक मस्जिद में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य सांसदों की बैठक को लेकर अब सियासत माहौल गरमा गया है। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मस्जिद को सपा कार्यालय बनाने का आरोप लगाया। साथ ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कहा जा रहा है कि मस्जिद को राजनीति का मंच बनाकर न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है, बल्कि यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि राजनीतिक मर्यादा की धज्जियां उड़ाई गई हैं।

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने जताई आपत्ति

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने आरोप है कि अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने मस्जिद का राजनीतिक इस्तेमाल करके मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने मस्जिद के इमाम मोहिबुल्लाह नदवी पर भी सवाल उठाए, जोखुद समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। साथ ही डिंपल यादव के बैठने के तरीके को इस्लामिक परंपराओं के खिलाफ बताया और दोनों नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

डिंपल यादव का बीजेपी पर पलटवार

Related News
1 of 1,450

उधर सपा सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया है। पार्टी नेताओं का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि मस्जिद में कोई बैठक नहीं हुई थी और हम सभी वहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। भाजपा की मंशा हमेशा से भ्रमित करने की रही है और वे देश के मूल उद्देश्य से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बातें कह रहे हैं। यह सरकार न तो एसआईआर पर बात करना चाहती है और न ही ऑपरेशन सिंदूर पर। ये बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे थे और उन्हें गुमराह किया जा रहा है।”

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी सफाई

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के आरोपों पर कहा कि सपा आस्था जोड़ने का काम करती है। हम इसके साथ हैं और यही बात भाजपा को परेशान करती है। वहीं सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “आस्था और मस्जिद लोगों को जोड़ते हैं, लेकिन भाजपा बांटना सिखाती है। उनकी राजनीति केवल भेदभाव की है। भाजपा के लोग सबसे ज़्यादा ईश्वर के नाम का दुरुपयोग करते हैं।”

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...