वैवाहिक रश्मों के बीच दूल्हे की हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से किया इनकार, जानें क्या है मामला

मध्यप्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने वैवाहिक रश्मों के बीच शादी करने से इनकार कर दिया।

0 1,061

मध्यप्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने वैवाहिक रश्मों के बीच शादी करने से इनकार कर दिया। वही इस मामले में बारातियों ने दुल्हन पक्ष वालों पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। दरअसल, वैवाहिक रस्में चल रही थीं उसी दौरान बारातियों की हरकतों को लेकर विवाद हुआ और दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया।

दूल्हे की हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से किया इनकार:

जानकारी के मुताबिक यह मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले के मउगंज थाना क्षेत्र के वनपाढ़र गांव का है। दुल्हन ने दूल्हे की दिमागी स्थिति को लेकर सवाल उठाते हुए विवाह करने से ही इनकार कर दिया। उसी दौरान द्वारचार के समय रस्म की परंपरा के अनुसार बाराती दुल्हन के रिश्तेदारों को गोलगप्पे मारते हैं। वही इस परंपरा की रस्म अदायगी चल रही थी तभी कुछ बारातियों ने महिलाओं को निशाना बनाकर गोलगप्पे मारने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों की जमकर पिटाई कर दी।

दुल्हन के घर वालों ने बारातियों की जमकर की पिटाई:

Related News
1 of 821

दरअसल, बारातियों की हरकत से नाराज होकर दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे के पक्ष वालों की जमकर पिटाई कर दी। वही उन्ही में से एक शख्स ने पुलिस थाने पहुंचकर आपबीती बताया। फिर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर बंधक बनाए गए बारातियों को मुक्त कराया। वहीं पुलिस के पहुंचते ही दुल्हन के घर वालों ने बताया है कि शादी की रस्मों के दौरान लड़के की हरकतें ठीक न होने का आरोप लगाया। इसके अलावा दूल्हे की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात को छुपाकर शादी करने का भी आरोप लगाते हुए बारात वापस लौटा दी।

 

भी पढ़ें..6 साल की मासूम का चलती ट्रेन में युवक ने बेरहमी से किया रेप, देखते ही मां ने किया ऐसा काम

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...