टी 20 वर्ल्ड कप में इस अवतार में नजर आएगी टीम इण्डिया, नई जर्सी लांच

टी20 विश्व कप की शुरुआत होने में बस अब चंद दिन ही बचे हैं।

0 250

टी20 विश्व कप की शुरुआत होने में बस अब चंद दिन ही बचे हैं। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की धरती पर ये विश्व कप खेला जाएगा। इस विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम नए अवतार में दिखेगी। इस विश्व कप में टीम एक नई जर्सी में दिखेगी जिसे आज लांच किया  गया। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट फैंस टीम इण्डिया की नई जर्सी देखने के लिए काफी उत्सुक थे।

ऑफिसियल किट स्पॉन्सर MPL के साथ बीसीसीआई  ने लांच की नई जर्सी:

Related News
1 of 209

बीसीसीआई ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। ये पोस्ट टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जर्सी को लेकर है। इस पोस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी नई जर्सी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।  इस जर्सी में खिलाडी काफी शानदार दिख रहे हैं।

24 अक्टूबर को है पहला मैच:

टीम इंडिया 24 अक्टूबर को टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलेगी। टीम इण्डिया का पहला ही  मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तानी टीम के खिलाफ होना है। बता दें कि वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में हो रही है।

Comments
Loading...