कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को घेरा, चल रहा एनकाउंटर

0 44

श्रीनगर–जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यहां के वानपोरा इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने यहां कार्रवाई शुरू की।

Related News
1 of 1,186

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: अमेरिका ने WHO से तोड़ा नाता, बताई ये वजह…

बीते कुछ दिनों में सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की जॉइंट टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। कुलगाम में पांच दिनों के अंदर यह दूसरा ऑपरेशन है। इससे पहले मंजगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया था।

Comments
Loading...