छेड़खानी से परेशान छात्रा ने खुद को किया आग के हवाले

0 24

मेरठ —  यूपी के मेरठ से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है.यहां एक छात्रा ने लगातार छेड़खानी से परेशान होकर खुद को आग के हवाले कर आत्मदाह कर ली. फिलहाल  पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़ित परिवार का आरोप है कि छेड़छाड़ करने वालों ने लड़की को अपहरण की धमकी भी दी थी. स्कूल आते-जाते वक्त हमेशा ये लोग उसे परेशान करते थे और अंत में तंग आकर लड़की ने आत्मघाती कदम उठाते हुए आग लगा लिया.6 दिन तक छात्रा 80 फीसदी जली अवस्था में मौत से लड़ती रही और गुरुवार की शाम दम तोड़ दिया. हालांकि इस बीच पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और कई जगह दबिशें भी दी थीं.

Related News
1 of 1,457

गौरतलब है कि यूपी पुलिस ने जितने भी एनकाउंटर हाल के दिनों में किए हैं उनमें सर्वाधिक एनकाउंटर पश्चिमी यूपी में (मेरठ मंडल) हुए हैं. बावजूद इसके ना तो अपराध ही कम हो रहे हैं और ना ही अपराधियों के हौंसले.

 

 

Comments
Loading...