हजरतगंज में पांचवीं मंजिल से कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान

0 12

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के पॉश इलाका कह जाने वाले हजरतगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक प्रेमी युगल की खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई. बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल ने पहले अपने हाथ की नस कटी और फिर 5 मंजिला इमारत से कूद कर अपनी जान दे दी.

दरअसल घटना जोपलिंग रोड के सुरजदीप कॉम्प्लेक्स की है.य़हां कॉन्प्लेक्स के चौकीदार ने देखा एक युवक और युवती के खून से लथपथ शव जमीन पर पड़े हैं. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. युवक-युवती दोनों की शिनाख्त हो गई है. दोनों कैसरबाग क्षेत्र के कटरा मकबूल गंज मोहल्ले में रहने वाले हैं, लड़के का नाम ओजस और युवती का नाम काजल है.

Related News
1 of 1,457

 

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.बता दें, कि गुरूवार रात दोनों युवक युवतियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट कैसरबाग कोतवाली में लिखाई गई थी. पुलिस को कॉम्प्लेक्स के छत पर एक नई ब्लेड भी मिली है. जिससे आशंका जताई जा रही है दोनों देर रात यहां आए और छत पर मि‍ले.

Comments
Loading...